सीतापुर: हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सीतापुर। जिले की सदरपुर पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस को पकड़े गए युवक की काफी दिनों से तलाश थी। वह थाने का सक्रिय अपराधी है। थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने बताया कि थाने के एसएसआई रवींद्र कुमार पांडेय, एचसीपी रामचंद्र मिश्र, राजेश सिंह के …
सीतापुर। जिले की सदरपुर पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस को पकड़े गए युवक की काफी दिनों से तलाश थी। वह थाने का सक्रिय अपराधी है। थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने बताया कि थाने के एसएसआई रवींद्र कुमार पांडेय, एचसीपी रामचंद्र मिश्र, राजेश सिंह के साथ रात्रि गश्त पर थे। पुलिस टीम को शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे गोडै़चा के पास धुरिहा मोड़ पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम के मना करने पर युवक भागने लगा जिसे पुलिसबल ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 315 बोर अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुई। पूंछतांछ में युवक ने अपना नाम नौसाद पुत्र मजीद निवासी बकहुंआ थाना सदरपुर बताया। थानाध्यक्ष के मुताबिक नौसाद क्षेत्र का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी है तथा पुलिस को उसकी काफी लंबे समय से तलाश थी।
