यूपी: ओपी राजभर ने भाजपा को रोकने के लिए एसपी, बीएसपी समेत सभी दलों का…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी दलों ने जीतने के लिए दांव-पेंच भिड़ाना शुरू कर दिए हैं। सियासी जोड़-तोड़ में लगी सभी पार्टियां कुछ नया और अनोखी रणनीति तैयार कर रही हैं। वहीं, सभी पार्टियों का मुख्य मकसद भाजपा को हराना ही है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी दलों ने जीतने के लिए दांव-पेंच भिड़ाना शुरू कर दिए हैं। सियासी जोड़-तोड़ में लगी सभी पार्टियां कुछ नया और अनोखी रणनीति तैयार कर रही हैं। वहीं, सभी पार्टियों का मुख्य मकसद भाजपा को हराना ही है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बयान में कहा है कि भागीदारी मोर्चा में भाजपा को रोकने के लिए वह एसपी, बीएसपी, कांग्रेस सभी का स्वागत करते हैं।

कुछ दिन पहले ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की थी। उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि शायद राजभर एनडीए में शामिल होंगे। उस मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे। बीती तीन अगस्त को राजभर ने कहा था कि उन्होंने भाजपा का मंत्री पद छोड़ दिया था यदि आज वह पार्टी में होते तो शायद सांसद बनकर दिल्ली पहुंच गए होते, लेकिन बीते दिन खबरिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए वह चुनाव में भाजपा का साथ नहीं देंगे।

वहीं, ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि उनकी असदुद्दीन ओवैसी से शिष्टाचार मुलाकात हुई है यदि ओवैसी इस बात से नाराज हैं कि मैंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं से बात क्यों की, तो ये उनकी गलतफहमी है। वहीं, ओवैसी को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम समझौते से बाहर निकल जाएंगे तो फिर ओवैसी की क्या हालत होगी।

संबंधित समाचार