बरेली: कर्मचारी ने अभियंता के फर्जी हस्ताक्षर कर जारी किया आदेश, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विद्युत कर्मचारी ने बिजली के बकाया बिल वाले उपभोक्ता से साठगांठ कर उसका कनेक्शन काटने का पहले फर्जी आदेश बनाया। इसके बाद गलती छुपाने के लिए परिसर में लगा मीटर गायब करा दिया। उपभोक्ता के नए कनेक्शन के आवेदन करने पर कर्मचारी का फर्जीबाड़ा सामने आया। जिसके बाद विद्युत कर्मचारी को निलंबित …

बरेली, अमृत विचार। विद्युत कर्मचारी ने बिजली के बकाया बिल वाले उपभोक्ता से साठगांठ कर उसका कनेक्शन काटने का पहले फर्जी आदेश बनाया। इसके बाद गलती छुपाने के लिए परिसर में लगा मीटर गायब करा दिया। उपभोक्ता के नए कनेक्शन के आवेदन करने पर कर्मचारी का फर्जीबाड़ा सामने आया। जिसके बाद विद्युत कर्मचारी को निलंबित करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बारादरी थाने में तहरीर दी गई है।

बारादरी थाना क्षेत्र के चक चुंगी निवासी उपभोक्ता मोहम्मद अशरफ ने एलएलबी 1 किलो वाट का कनेक्शन झटपट पोर्टल पर आवेदन करके किया था। जिसके बाद उपभोक्ता के बाद करीब डेढ़ लाख रूपय का बिजली का बिल बकाया हो गया। अक्टूबर 2020 में बकाया बिल होने पर उसका कनेक्शन काट दिया गया। उपभोक्ता ने हरुनगला उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारी आकाश सैनी से साठगाठ की।

जिसके बाद कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता के फर्जी हस्ताक्षर करके उसका कार्यालय आदेश बनाकर कनेक्शन पीडी होने के कागज बना दिए। कागज मिलने के बाद उपभोक्ता ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसके बाद अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारतीय ने मौके पर जांच की तो उपभोक्ता के ऊपर ₹149000 का बिल बकाया निकला। उपभोक्ता से पुराने बिल के बारे में जानकारी ली गई तो उसने बताया कि पिछला कनेक्शन उसने पीडी करा दिया।

कागज दिखाने की बात पर उसने अवर अभियंता को कर्मचारी द्वारा दिए गए फर्जी कागज थमा दिए। जिस पर हैंड राइडिंग का मिलान किया गया तो आकाशा सैनी का नाम सामने आया। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गर्ग ने कार्यालय बाबू आकाश सैनी को निलंबित करके उपखंड कार्यालय महानगर से संबद्ध कर दिया है। साथ ही बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बारादरी थाने में तहरीर दी है।

संबंधित समाचार