बरेली: दहेज की मांग पर गर्भवती को रखा भूखा, अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने महिला को परेशान किया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बताया जाता है कि बेटे को दुकान खुलवाने के लिए महिला से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। महिला जब उनकी मांग पूरी न कर सकी तो ससुराली उसे भूख …

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने महिला को परेशान किया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बताया जाता है कि बेटे को दुकान खुलवाने के लिए महिला से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। महिला जब उनकी मांग पूरी न कर सकी तो ससुराली उसे भूख रखने लगे। इससे उसकी तबीतय बिगड़ गई और रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। महिला छह माह के गर्भ से थी।

भुता के रहने वाले अमर सिंह होमगार्ड हैं। उन्होंने अपनी बेटी नीलम की शादी हाफिजगंज क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से पिछले नवंबर में की थी। नीलम के भाई रुकुम सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहनोई व अन्य ससुराल वाले बहन नीलम को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आरोपियों की मांग थी कि पिता के होमगार्ड होने पर उन्हें दहेज में पांच लाख रुपये दिए जाए। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने नीलम के साथ मारपीट करानी शुरू कर दी थी। ससुराल वाले बेटे की दुकान खुलवाने के लिए उनसे दहेज की मांग करते थे। मांग का विरोध होने पर नीलम को प्रताड़ित करने के लिए उसका खाना-पीना भी बंद कर दिया था।

भाई के मुताबिक उनकी बहन छह माह की गर्भवती थी। खाना न मिलने से नीलम की हालत बिगड़ने लगी, जिस पर ससुराली उसे मायके छोड़कर चले गए। जहां उसके पिता ने निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया। इस दौरान ससुरालियों ने किसी तरह की कोई आर्थिक मदद नहीं की। हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने दूसरे अस्पताल में ले जाने की जिद की।

गंभीर रूप से बीमार गर्भवती नीलम को एंबुलेंस से पीलीभीत रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां काफी देर तक भर्ती करने की जगह नहीं मिलने से नीलम का इलाज शुरू नहीं हो सका। रविवार की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में मायके वालों से मारपीट
भाई ने बताया कि नीलम की मौत होने के बाद ही ससुरालियों ने मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की, जिससे अस्पताल में हंगामा मच गया। मारपीट में लड़की पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। हालांकि रात तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

यह भी पढ़ें-

बरेली: बारिश ने उड़ाया शहर की बिजली का फ्यूज

संबंधित समाचार