उन्नाव: शिवदीन खेड़ा में युवक की 11000 लाइन की चपेट में आने से मौत
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के शिवदीन खेड़ा में एक युवक की 11000 लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक शिवदीन खेड़ा में सटरिंग का कार्य कर रहा था तभी बल्ली उतारते समय 11000 लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद साथ में काम कर रहे …
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के शिवदीन खेड़ा में एक युवक की 11000 लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक शिवदीन खेड़ा में सटरिंग का कार्य कर रहा था तभी बल्ली उतारते समय 11000 लाइन की चपेट में आ गया।
हादसे के तुरंत बाद साथ में काम कर रहे लोग आनन फानन में युवक को पुरवा स्वास्थ्य केंद्र लाएं जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी के रूप में हुई है। मृतक के पिता एवं परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
