फतेहपुर: अमर शहीदों को डीएम व एसपी ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। बावन इमली शहीद स्मारक में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डीएम तथा एसपी ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया। इस गौरवशाली मौके पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा देश को आजाद कराने में जिन …

फतेहपुर। बावन इमली शहीद स्मारक में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डीएम तथा एसपी ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया। इस गौरवशाली मौके पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा देश को आजाद कराने में जिन अमर शहीदों ने अपनी जान न्योछावर कर दी थी उन्हें देश हमेशा याद रखेगा।

बावन इमली शहीद स्मारक में सोमवार को 9 अगस्त के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित तमाम लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं बावन इमली शहीद स्मारक परिसर में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से बावन इमली शहीद स्मारक का एक अलग महत्त्व है इन अमर शहीदों को हमेशा हमेशा याद रखा जाएगा इस मौके पर एसडीएम विजय शंकर तिवारी, मधुराज विश्वकर्मा,अतुल द्विवेदी कार्यक्रम के संचालक लोक नाथ पांडे सत्यम अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार