अयोध्या: प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव तो प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम!
अयोध्या। शादीशुदा से प्यार करने में 19 वर्षीय युवती की जान चली गई। शादी का दबाव बनाने पर मार डाला। फिर लाश को दफना दिया। इस मामले में करीब 9 माह बाद अब जाकर पुलिस सफलता मिला और घटना का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना पटरंगा थाने के बकौली गांव की है। …
अयोध्या। शादीशुदा से प्यार करने में 19 वर्षीय युवती की जान चली गई। शादी का दबाव बनाने पर मार डाला। फिर लाश को दफना दिया। इस मामले में करीब 9 माह बाद अब जाकर पुलिस सफलता मिला और घटना का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना पटरंगा थाने के बकौली गांव की है। सोमवार को एसएसपी शैलेश पांडेय व एसपी ग्रामीण शेलेन्द्र सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में इसका खुलासा किया। बताया कि 16 अक्टूबर को वादिनी ने पटरंगा थाने पर सूचना दी कि 19 वर्षीय पुत्री रात्रि लगभग 12 बजे घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में लग गई और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली है।
उक्त घटना के अनावरण को एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वेद प्रकाश वर्मा से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ शुरू की गई। तब वेद प्रकाश ने बताया कि मृतका से मेरा लगभग डेढ साल प्रेम सम्बन्ध था। शादी करने का दवाब बना रही थी। जबकि मैं पहले से शादीशुदा हूं। जिस कारण उसे रास्ते से हटाना ही उचित समझा। साजिश रचते हुए 15.10.2020 की रात को उसे फोन करके अपने ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां पहुंचने से पहले बिजली के बड़े खम्भे के पास मैंने गला दबाकर मार डाला। फसने के डर से लाश को छिपाने के लिए अपने दोस्त सीताराम की मदद ली।
सीताराम के खेत में ही लगभग 6-7 फीट गहरा गड्ढा खोदकर लाश को दफना दिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त वेद प्रकाश वर्मा की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में खुदायी की गयी। जिसमें एक मानव कंकाल पूर्व के पहने हुए कपड़ों में मिला। जिसकी शिनाख्त मां व बहन तथा भाई ने की। बताया कि जिस दिन बेटी गायब हुई उस दिन नीले रंग की सलवार तथा ऊपर हरे रंग की छीटदार समीज पहनी थी। वही कपड़े कंकाल के साथ पाये गये। शिनाख्त होने पर आईपीसी की धाराओं में बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त वेद प्रकाश वर्मा व सीताराम निवासी ग्राम बकौली थाना पटरंगा जनपद अयोध्या पर विधिक कार्रवाई की गई।
