बरेली: जिले के पौने पांच लाख किसानों की सम्मान निधि जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नौवीं किस्त जारी की। जिले के पौने पांच लाख किसान परिवारों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसानों से बातचीत …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नौवीं किस्त जारी की। जिले के पौने पांच लाख किसान परिवारों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसानों से बातचीत भी की लेकिन बरेली के किसी भी किसान से संवाद नहीं हुआ।

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नौंवी किस्त के लिए बरेली से 4.71 लाख किसानों का डाटा सत्यापन के बाद कृषि विभाग के पोर्टल पर भेज गया है। सभी के खातों में नौवीं किस्त जारी कर दी है। खाते में पैसा आया या नहीं यह पता करने के लिए किसान सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद इसके दाहिने किनारे पर फार्मर्स कार्नर पर क्लिक करें, जो पेज खुलेगा उस पर बेनेफिशियरी स्टेटस का आप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें। आधार या मोबाइल नंबर डालते ही आपको पता चल जाएगा कि आपको धनराशि मिलेगी या नहीं।

संबंधित समाचार