रामपुर: निकाह से इंकार करने पर मां के साथ चौकी पहुंची प्रेमिका
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। प्रेमी के परिजनों द्वारा निकाह से इंकार करने पर प्रेमिका अपनी मां को साथ लेकर चौकी पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों को चौकी बुलाया और निकाह नहीं कराने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिसके बाद सभी लोग निकाह करने को तैयार हो गए। मामला सोमवार की देर …
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। प्रेमी के परिजनों द्वारा निकाह से इंकार करने पर प्रेमिका अपनी मां को साथ लेकर चौकी पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों को चौकी बुलाया और निकाह नहीं कराने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिसके बाद सभी लोग निकाह करने को तैयार हो गए।
मामला सोमवार की देर शाम का है। नगर के एक मोहल्ले के युवक को पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम हो गया। प्यार परवान चढ़ा तब दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। बताते हैं कि दो दिन पहले युवती के परिजनों ने दोनों को साथ देख लिया था। परिजनों को मामला समझते देर नहीं लगी। युवक निकाह करने को तैयार था। उसके परिजनों ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया।
मामले से नाराज़ युवती अपनी मां को साथ लेकर चौकी पहुंच गई। पुलिस को मामले की तहरीर देते हुए निकाह कराने की मांग की। पुलिस ने प्रेमी संग उसके परिजनों को चौकी बुलाया। निकाह नहीं कराने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। चौकी में काफी देर तक चली पंचायत के बाद युवक पक्ष निकाह कराने पर राजी हो गया। पुलिस ने कुछ संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में प्रेमी-युगल को साथ भेजा। देर शाम तक प्रेमी-युगल के निकाह कराने की तैयारियां की जा रही थीं। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
