बलिया: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए काटा हंगामा, सीएमएस के खिलाफ की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जनपद के जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने बवाल किया। उन्होंने सीएमएस के विरोध नारेबाजी कर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। समझाने के पश्चात हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। जिला अस्पताल परिसर में सुबह से सैकड़ों पात्र गृहस्थी कार्डधारक आयुष्मान …

बलिया। बलिया जनपद के जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने बवाल किया। उन्होंने सीएमएस के विरोध नारेबाजी कर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। समझाने के पश्चात हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। जिला अस्पताल परिसर में सुबह से सैकड़ों पात्र गृहस्थी कार्डधारक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगे थे।

वह कहीं विज्ञापन देखकर कार्ड बनवाने के लिये पहुंचे थे। दोपहर तक कमरा नहीं खुलने के कारण भीड़ ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कमरा का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, उसके पश्चात सीएमएस से उलझ पड़े। सीएमएस ने पहले से चयनित लाभार्थियों को कार्ड बनाने की बात कही।

लेकिन भीड़ सुनने को तैयार नहीं थी। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्हें बताया कि जिनके पास पीएम का पत्र आया है। सिर्फ उन्हीं का कार्ड बनेगा। शासन का निर्देश आने पर पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों का बनेगा, तब जाकर लोग शांत हुए और वापस गए।

संबंधित समाचार