लखनऊ: गोसाईगंज पुलिस ने 20 हाजार के इनामी लुटेरों को किया गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गोसाईगंज पुलिस ने मंगलवार को फरार बीस हजार के इनामी दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने कंपनी के चालक की मदद से मुनीम को बंधक बनाकर 34.50 लाख की लूट को अंजाम दिया था। बता दें कि थाना ने पुलिस शनिवार को ही कार …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गोसाईगंज पुलिस ने मंगलवार को फरार बीस हजार के इनामी दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने कंपनी के चालक की मदद से मुनीम को बंधक बनाकर 34.50 लाख की लूट को अंजाम दिया था। बता दें कि थाना ने पुलिस शनिवार को ही कार चालक व इनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को जानकीपुरम सेक्टर निवासी रिपन कंसल के मुनीम भोला ने लूट की सूचना दी थी। उसी के आधार पर घटना में शामिल कमलेश व उसके साथी शमशाद नसीम को गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर मंगलवार को सीतापुर के संदीप कुमार व अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट का 3.75 लाख रुपया बरामद हुआ है। वहीं इनके साथियों से पहले ही 16 लाख 90 हजार रूपया बरामद किया जा चुका है।
पुलिस पूछताछ में चालक कमलेश ने बताया कि दो अगस्त को कंपनी का मुनीम भोला सिंह चालक कमलेश के साथ तगादा के लिए सुल्तानपुर व अमेठी गए थे। दोनों वसूली का 34.50 लाख रुपये लेकर वापस आ रहे थे। चालक कमलेश ने हैदरगढ़ में गाडी रोककर पान मसाला खरीदने के बहाने रोक ली। इसीबीच वहां पहले से मौजूद उसके तीन साथी कार में जबरदस्ती सवार हो गए। जिन्होंने किसी को शक न हो इसके चलते मुनीम भोला के साथ कमलेश के भी हाथ-पैर बांधकर रुपये से भरा बैंग लेकर भाग गए थे।
