निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक किए भाजपा के खाते, 2019-20 में 3,623 करोड़ से अधिक की आय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019-20 में 3,623 करोड़ रुपये से अधिक की आय दिखाई है और उसे चुनावी बांड से 2,555 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक किए गए 2019-20 के लिए भाजपा के लेखा परीक्षित वार्षिक खातों के अनुसार, पार्टी की प्राप्तियां 3623,28,06,093 रुपये थी। इसका खर्च …

नई दिल्ली। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019-20 में 3,623 करोड़ रुपये से अधिक की आय दिखाई है और उसे चुनावी बांड से 2,555 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक किए गए 2019-20 के लिए भाजपा के लेखा परीक्षित वार्षिक खातों के अनुसार, पार्टी की प्राप्तियां 3623,28,06,093 रुपये थी। इसका खर्च 1651,02,25,425 रुपये रहा।

भाजपा को 2019-20 में चुनावी बांड से 2,555 करोड़ रुपये (2555,00,01,000 रुपये) मिले। वर्ष 2019-20 में चुनाव और आम प्रचार पर इसका कुल खर्च 1,352.92 करोड़ रुपये रहा। देश में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। अपने चुनावी खर्च और आम प्रचार के हिस्से के रूप में, भाजपा ने विज्ञापनों पर 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

हालांकि विवरण इस साल 22 जुलाई को निर्वाचन आयोग को प्रस्तुत किया गया था, लेकिन दस्तावेज को आयोग ने इस सप्ताह सार्वजनिक किया है। वर्ष 2019-20 में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को चुनावी बांड के माध्यम से 29.25 करोड़ रुपये, तृणमूल कांग्रेस को 100.46 करोड़ रुपये, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को 45 करोड़ रुपये, शिवसेना को 41 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय जनता दल को 2.5 करोड़ रुपये मिले।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव