बरेली: प्रवेश के लिए छात्रों की पहली पसंद बरेली कॉलेज, सीटों के बराबर हुए पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आ चुका है। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक बार फिर छात्रों की पहली पंसद बरेली कॉलेज है। बरेली कॉलेज में पांच अगस्त से स्ववित्त पोषित और आठ से स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। अब प्रवेश पंजीकरण की …

बरेली, अमृत विचार। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आ चुका है। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक बार फिर छात्रों की पहली पंसद बरेली कॉलेज है। बरेली कॉलेज में पांच अगस्त से स्ववित्त पोषित और आठ से स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। अब प्रवेश पंजीकरण की रफ्तार तेज हो गई है।

स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स व बीलिब में लगभग सीटों के बराबर ही पंजीकरण हो चुके हैं। 15 अगस्त तक पंजीकरण होने हैं। ऐसे में सीटों से अधिक संख्या होने पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी तरफ स्नातक में प्रवेश के लिए तीसरे दिन करीब 800 पंजीकरण हुए हैं और पंजीकरण की संख्या 1500 से अधिक पहुंच गई है।

प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि बीबीए में 151, बीसीए में 132, बीकॉम ऑनर्स में 117, बीलिब में 6, डिप्लोमा इन फोटोग्राफी में 6 और डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन में तीन प्रवेश पंजीकरण हो चुके हैं। इसी तरह से बीए प्रथम वर्ष में 661, बीकॉम में 370, बीएससी बॉयोलॉजी 222 और बीएससी गणित में 293 पंजीकरण प्रवेश के लिए हो चुके हैं।

संबंधित समाचार