बरेली: मां-बेटे गए थे आर्मी कैंटीन, घर में 11 मिनट हुआ ऐसा सब रह गए सन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पत्नी व बेटे के घर से जाने के बाद फौजी के घर में घुसे चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया। कुछ ही मिनट में चोर दो दरवाजे का ताला तोड़कर घर से नगदी व जेवरात समेत कई महंगे सामान चुरा ले गए। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे …

बरेली, अमृत विचार। पत्नी व बेटे के घर से जाने के बाद फौजी के घर में घुसे चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया। कुछ ही मिनट में चोर दो दरवाजे का ताला तोड़कर घर से नगदी व जेवरात समेत कई महंगे सामान चुरा ले गए। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर के अंदर व बाहर जाते दिखायी दे रहे हैं। इज्जत नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इज्जत नगर क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास स्थित सूर्या एन्क्लेव निवासी प्रेमपाल फौजी हैं और लखनऊ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बरेली स्थित उनके घर पर पत्नी शकुंतला रहती हैं। आठ अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे बेटा मां के साथ आर्मी कैंटीन से घर का सामान लेने गया था।

इसी दौरान दो चोर मोटर साइकिल से घर उनके घर पहुंचे। 11:55 पर एक चोर ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुआ और 11:57 पर दूसरा चोर। इसके बाद चोरों ने घर के अंदर के दो दरवाजे तोड़े और अलमीरा व अन्य सामान खंगाले।

दोनों‍ चोरों ने पूरे घर का सामान तहस-नहस करने के बाद अलमीरा में रखी एक लाख की नगदी, सोने के जेवरात, दो एटीएम, तीन पेन कार्ड समेत कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए।

चोरी करने के बाद दोनों चोर दोपहर 12:06 बजे घर के बाहर निकले और फरार हो गए। कैंटीन से वापस आए मां-बेटे ने जब घर के ताले टूटे देखे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

संबंधित समाचार