बाराबंकी: भाई ने भाई को ईट से मारकर उतारा मौत के घाट, जनिए क्या है पूरा मामला?
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के कस्बा बेलहरा में बीते मंगलवार देर रात में दो सगे भाइयों में मामूली विवाद हो गया। लेकिन यह मामूली विवाद इतना बढा एक भाई ने दूसरे सगे भाई को छत से धक्का देते हुए ईटों से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर …
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के कस्बा बेलहरा में बीते मंगलवार देर रात में दो सगे भाइयों में मामूली विवाद हो गया। लेकिन यह मामूली विवाद इतना बढा एक भाई ने दूसरे सगे भाई को छत से धक्का देते हुए ईटों से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना थाना मोहम्मदपुर खाला के नगर पंचायत बेलहरा के मोहल्ला भटुवामऊ की है। जहां पर बीते मंगलवार देर रात दो सगे कमलेश पुत्र रामअवतार व उसके छोटे भाई संतराम के बीच घर के बंटवारे का विवाद चल रहा था, मंगलवार की रात कमलेश घर के छत पर लगे डिस को सही कर रहा था इसी दौरान संतराम वहां पहुंच गया दोनों भाइयों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गयी।
इस दौरान गुस्साए संतराम ने बड़े भाई कमलेश को छत से धक्का दे दिया। नीचे पड़ी ईटो पर गिरने की वजह से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रोध में तमतमाया संतराम छत से नीचे उतर आया और पत्नी आशा देवी ने मिलकर कमलेश पर ईट से कई वार कर दिए जिससे कमलेश अचेत हो गया। घर में मची चीख पुकार को सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया युवक की हालत गंभीर देखते हुए मौजूद डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। पड़ोसियों की माने मृतक कमलेश की पत्नी की मौत विगत कई वर्षों पूर्व हो चुकी थी। उसके कोई ऑल औलाद ना होने के कारण वह घर में अकेला ही रहता था। इस विषय पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रेफर किया गया ट्रामा सेंटर
मारपीट के दौरान मची चीख पुकार संतराम के घर में लोगों की भीड़ जुट गई। सभासद भी मौके पर पहुंच गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल कमलेश को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मामले की जांच की जा रही है।
