संभल: बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,जुनावई,अमृत विचार। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव के नजदीक बाइक और बोलेरो कार की भिड़ंत में एक बुजुर्ग, दंपति और मासूमों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गुन्नौर पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया …

संभल,जुनावई,अमृत विचार। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव के नजदीक बाइक और बोलेरो कार की भिड़ंत में एक बुजुर्ग, दंपति और मासूमों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गुन्नौर पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

गुन्नौर थाना क्षेत्र के उमरा गांव के रहने वाले रामनिवास (55) अपने बेटे विपनेश (22), विपनेश की पत्नी प्रीति (22) विपनेस का बेटा निकेत (4) और डेढ़ वर्षीय बेटा आरके उर्फ काले सहित 5 लोग सहसवान थाना क्षेत्र के कोलियाई साप्ताहिक बाजार से दो बकरी खरीद कर लौट रहे थे। इसी बीच गुन्नौर थाना क्षेत्र की कादराबाद गांव के नजदीक लिंक मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार 5 लोग एवं दो बकरियां सड़क पर गिर गईं। चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। लेकिन तबतक रामनिवास एवं उसके दो नाती निकेत एवं दानवीर ने की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया। आननफानन में पहुंची एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस ने घायल विपिनेश और उसकी पत्नी प्रीति को उपचार हेतु गुन्नौर सीएससी में पहुंचाया।

जहां दोनों की स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने घायलों को प्रथम उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि बुजुर्ग रामनिवास एवं उसके दोनों नातियों अनीकेत और दानवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल दंपत्ति विपनेश एवं प्रीति को उपचार हेतु संभल ले जाते समय दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। संभल जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे गुन्नौर एसएचओ विकास सक्सेना शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव