बरेली: ई छावनी एप के जरिये छावनी क्षेत्र के लोगों को मिलेंगी सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर बरेली छावनी परिषद ने भी ई छावनी एप का संचालन शुरू कर दिया है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप के जरिये छावनी परिषद द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, शिकायत व विभिन्न प्रकार के लाइसेंस का आवेदन भी किया जा सकेगा। एप को लेकर …

बरेली, अमृत विचार। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर बरेली छावनी परिषद ने भी ई छावनी एप का संचालन शुरू कर दिया है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप के जरिये छावनी परिषद द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, शिकायत व विभिन्न प्रकार के लाइसेंस का आवेदन भी किया जा सकेगा। एप को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से होर्डिंग भी लगवाए जा रहे हैं।

छावनी परिषद बरेली के सीईओ विवेक सिंह ने बताया कि पहले लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचकर आवेदन करना पड़ता था लेकिन अब एप से आवेदन कर सकेंगे। यूजर चार्ज, पैनाल्टी व दुकानदार ट्रेड लाइसेंस के लिए भी आवेदन होंगे। शिकायतों को ट्रैक कर उनके निस्तारण की रिपोर्ट भी मोबाइल पर मिलेगी।

एप पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी गई है। छावनी क्षेत्रांतर्गत सरकारी अस्पताल में जाने से पूर्व लोग एप के जरिए आसानी से बुकिंग भी करा सकते हैं। बुजुर्गों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0581-2510987 भी जारी किया गया है।

संबंधित समाचार