अमरोहा: सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/ढवारसी, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी विनोद पुत्र वीरसिंह उम्र 32 वर्ष का शव निरयावली भीमा सुल्तानपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर …

अमरोहा/ढवारसी, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी विनोद पुत्र वीरसिंह उम्र 32 वर्ष का शव निरयावली भीमा सुल्तानपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे से घर से गायब था।

मृतक ने अपने पीछे पत्नी चमेली देवी के अलावा दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ा है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार