इटावा: सपा नेता कार्तिकेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, लोगों को दी राहत सामग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। समाजवादी पार्टी के युवा नेता और सैफई परिवार से संबंध रखने वाले कार्तिकेय यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चकरनगर का दौरा किया जिसमें बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पीड़ितों को लंच खाना वितरण किया। आपको बता दें कि क्षेत्र के अंतिम गांवो हरौली में पहुंचे सपा नेता कार्तिकेय यादव ने समाजबादी रसोई सेवा के …

इटावा। समाजवादी पार्टी के युवा नेता और सैफई परिवार से संबंध रखने वाले कार्तिकेय यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चकरनगर का दौरा किया जिसमें बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पीड़ितों को लंच खाना वितरण किया। आपको बता दें कि क्षेत्र के अंतिम गांवो हरौली में पहुंचे सपा नेता कार्तिकेय यादव ने समाजबादी रसोई सेवा के तहत भारी संख्या में लोगो को लंच वितरण किए। बताते चलें कि क्षेत्र की पांचों नदियों में आई भीषण बाढ़ की चपेट में आए क्षेत्र के लगभग आधा सैकड़ा गांवो में जल स्तर घटते ही वीरान मंजर देखने को मिल रहे है।

जिसको लेकर राजनैतिक दलों के लोग मदद करने के बहाने लोगो को अपनी ओर आकर्षित करते देखे जा रहे है। तो वहीं बुधवार को क्षेत्र के हरौली गाँव में पहुंचे कार्तिकेय यादव ने घर घर जाकर बाढ़ पीड़ितों को लंच वितरण किए। उक्त मौके पर श्री यादव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि बाढ़ से जनता बुरी तरह त्रस्त है। साथ ही समाजबादी रसोई खोले जाने पर डा. भूपेंद्र सिंह दिवाकर की जमकर सराहना की है। सरकार द्वारा लाई चना बांटे जाने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री जी यहां के लोग मोटा भोजन करते है।

श्री यादव में कहा की सरकार आते ही आपके मरहम ठीक करा दिए जाएंगे।उक्त मौके पर एससीए एसटी प्रदेश महासचिव डा. भूपेंद्र सिंह दिवाकर, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राजेश यादव उर्फ झब्बू, सपा नेता अनिल दोहरे, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश यादव, जनबेद यादव पूर्व प्रधान, ज्ञानेंद्र दिवाकर, लवकेश यादव, रुद्र दिवाकर, सचिन दिवाकर, विंदु दिवाकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार