यूपी: सड़क हादसे में दो मसूम समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सीएम ने जताया खेद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के बस्ती जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के दो मासूमों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। हादसा तेज रफ्तार कार के कंटेनर में पीछे से घुसने से हुआ। इस …

लखनऊ। प्रदेश के बस्ती जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के दो मासूमों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। हादसा तेज रफ्तार कार के कंटेनर में पीछे से घुसने से हुआ। इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक बच्ची और कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कार चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोटवा गांव के पास आज तड़के लखनऊ से कार सवार बिहार के भागलपुर स्थित अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने कार से अपना नियत्रंण खो दिया और कार एक कंटेनर में पीछे से जाकर घुस गई। इस हादसे में भागलपुर में महगमा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी तुबा (5), सिड़रा (11), अब्दुल अजीज (50), नर्गिस तबसुम (48), अमन (18) की मौके पर ही मौत हो गयी।

हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले इलाज के लिए बस्ती में भर्ती कराया गया। हालांकि घायलों की गंभीर हालत देखकर डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को गैस कटर से कार को काटकर उसमें सवार लोगों के शव निकालने पड़े। हालांकि इस दौरान कार में सवार एक बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में घायल व्यक्ति और हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इस मामले में एसपी बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चालक और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार