कानपुर: सपा विधायक की फैक्ट्री चला प्रशासन का हथौड़ा, किया विरोध, जानें पूरा मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की मंधना स्थित रामनगर में फैक्ट्री को तोड़ने की कार्रवाई की गई। दरअसल, कानपुर से कन्नौज के बीच जीटी रोड को 4 लेन का काम किया जा रहा है। एलाइनमेंट के बीच में विधायक और रिश्तेदार की फैक्ट्री व ढाबा आ रहा है। प्रशासन के मुताबिक मुआवजा दिया …

कानपुर। शहर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की मंधना स्थित रामनगर में फैक्ट्री को तोड़ने की कार्रवाई की गई। दरअसल, कानपुर से कन्नौज के बीच जीटी रोड को 4 लेन का काम किया जा रहा है। एलाइनमेंट के बीच में विधायक और रिश्तेदार की फैक्ट्री व ढाबा आ रहा है। प्रशासन के मुताबिक मुआवजा दिया जा चुका है। बुधवार को भी प्रशासन ने ढाबे और फैक्ट्री को तोड़ने की कार्रवाई के लिए गए तो विरोध शुरू हो गया था।

इस बीच ढाबे के आगे लगी इंटरलॉकिंग को उखाड़ दिया गया था। गुरुवार को विधायक की फैक्ट्री दोपहर बाद तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं विधायक ने भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है। कहा कि गलत तथ्यों के आधार पर फैक्ट्री को तोड़ा जा रहा है। वहीं विधायक के भाई परिमल और ढाबे के संचालक सोनी ने बताया कि बिल्डिंग का मुआवजा दिया गया है। जबकि जमीन का मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है।

एसडीएम बिल्हौर आकांक्षा गौतम की अगुवाई में पुलिस और प्रशासन ने फैक्ट्री तोड़ने का काम शुरू किया। विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। वहीं मामले ने विधायक ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। फैक्ट्री के गेट और दीवार को गिराया और तोड़ा गया है।

सोशल मीडिया पर दिया मैसेज

सपा विधायक ने सोशल मीडिया पर लोगों को मैसेज दिया है कि मेरे और मेरे परिवार पर मुसीबत आई है। प्रशासन गलत तथ्यों के आधार पर मेरी फैक्ट्री गिरा रहा है। जल्द ही मित्रों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। जल्द ही तथ्यों के साथ सामने आएंगे।

संबंधित समाचार