लखनऊ: सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन की प्रतिमा का किया अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को योजना भवन के परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को योजना भवन के परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्मृति ग्रंथ हेमवती नंदन बहुगुणा का विमोचन किया। इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता के महान सपूत एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का व्यक्तित्व हिमालय की तरह विराट और बहुआयामी था। देश के विकास एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए वह हमेशा खड़े रहे। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना पद भी त्याग दिया। देश की आजादी के लिए उन्होंने उल्लेखनीय योगदान किया। वर्तमान प्रदेश सरकार उनकी स्मृतियों को संजोने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्व. बहुगुणा का योगदान अविस्मरणीय है। योजना भवन में विकास की योजनाओं के बारे में गंभीर चर्चा होती है। प्रदेश के विकास में उनके प्रयासों को ध्यान में रखते हुए स्व. बहुगुणा की प्रतिमा योजना भवन में स्थापित की गयी है।

प्रतिमा अनावरण पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहुगुणा और सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने आभार जताया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधायी एवं न्याय बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकण्ठ तिवारी, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार