प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री नकवी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- स्टोर क्षमता कम है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल का सबसे बड़ा समस्या यह है कि उन्हें भूलने की बीमारी है। सुबह जो सुनते है शाम तक उसे भूल जाते हैं। उनकी …

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल का सबसे बड़ा समस्या यह है कि उन्हें भूलने की बीमारी है। सुबह जो सुनते है शाम तक उसे भूल जाते हैं। उनकी स्टोर क्षमता कम है।

बता दें कि केंद्रीयअल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने गांव ममरेज जाने के लिए आज प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट से निकल के बाद वे सीधे प्रयागराज में गंगा और यमुना से आई बाढ़ का जायजा लिया। जिसके बाद अपने पैतृक गांव सराय ममरेज के भदारी गांव के लिए रवाना हुए।

जब राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद होने को लेकर मीडियाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री नकवी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम ट्विटर के साथ ना पहले थे ना अब हैं, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को इस बारे में सोचना चाहिए कि वे लोग क्या करते थे। इसके साथ ही नकवी ने कहा है कि राहुल और कांग्रेस का कुनबा प्रवक्ता की तरह खड़ा हो जाता था।

इतना ही नहीं जब केंद्रीय मंत्री नकवी से राहुल गांधी  को लेकर पूछा कि कि क्या वे कांग्रेस और विपक्ष के सर्वमान्य नेता हैं तो उन्होंने ने कहा कि बिना जमीन के जमींदारी और बिना सियासी सोच के चौधराहट की लड़ाई है। विपक्ष में आधा दर्जन से ज्यादा नेता पीएम इन वेटिंग दिख रहे हैं। विपक्ष पहले यह तय कर ले कि उनका नेता कौन है।

संबंधित समाचार