बिजनौर: दिनदहाड़े किन्नर की गोली मारकर हत्या, साथियों ने मचाया हंगामा
बिजनौर। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किन्नरों ने हत्या को लेकर हंगामा मचा दिया, जिसके बाद भारी पुलिस मौके पर तैनात की गई। वहीं आरोपी अभी तक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। आपको बता दें घटना से आसपास के …
बिजनौर। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किन्नरों ने हत्या को लेकर हंगामा मचा दिया, जिसके बाद भारी पुलिस मौके पर तैनात की गई। वहीं आरोपी अभी तक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
आपको बता दें घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैली हुई है। वहीं साथी किन्नर भी मौके पर पहुंच कर हंगामा मचा दिए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में लग गई। साथ ही पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगा रही है। वहीं एसपी पूर्वी रामअर्ज कुमार, सीओ सुनीता दहिया और कोतवाल मनोज कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने अपनी समझदारी से हंगामे पर काबू पाया और सभी किन्नरों को शांत करवाया। पुलिस फोर्स ने आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, साथ ही मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
