बरेली: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकती है फ्री यात्रा की सौगात
बरेली, अमृत विचार। पिछले चार साल से रक्षाबंधन के मौके पर योगी सरकार महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज बस यात्रा का लाभ दे रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी सरकार त्योहार पर फ्री यात्रा की सौगात का एलान जल्द ही कर सकती है। हालांकि अब तक अधिकारियों के पास इस …
बरेली, अमृत विचार। पिछले चार साल से रक्षाबंधन के मौके पर योगी सरकार महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज बस यात्रा का लाभ दे रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी सरकार त्योहार पर फ्री यात्रा की सौगात का एलान जल्द ही कर सकती है। हालांकि अब तक अधिकारियों के पास इस संबध में कोई लिखित में आदेश नहीं आया है। वहीं अगर फ्री यात्रा हुई तो महिलाओं के लिए उपहार के रूप में मास्क भी दिए जाएंगे।
रक्षाबंधन पर इस साल भी रोडवेज की बसें 24 घंटे तक महिलाओं के लिए निशुल्क हो सकती हैं। अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इस बार योजना बनाई है कि बहनों को बस में सवार होने से पहले रोडवेज की ओर से एक मास्क दिया जाए।
क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि राज्य परिवहन निगम से फ्री बस सेवा के आदेश अभी लिखित में नहीं मिले हैं। हालांकि 19 अगस्त से चार दिनों तक अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही विभाग की ओर से बसों के फेरे बढ़ाने के निर्णय लिया गया है। आरएम की ओर से सभी रीजन को बसों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। चार दिन तक सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
