बरेली: 35 घंटे का सफर अब 2.50 मिनट में होगा पूरा, बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट आज से शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब बरेली मंडल और इसके आसपास के छात्र-छात्राओं के साथ आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के लिए बेंगलुरू आने-जाने में दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। करीब 2150 किलोमीटर के फासले वाले बेंगलुरू शहर की दूरी हवाई सेवा के जरिए बरेली से अब घंटों में बदल गयी। बाया रोड करीब 35 घंटे वाले बेंगलुरू …

बरेली, अमृत विचार। अब बरेली मंडल और इसके आसपास के छात्र-छात्राओं के साथ आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के लिए बेंगलुरू आने-जाने में दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। करीब 2150 किलोमीटर के फासले वाले बेंगलुरू शहर की दूरी हवाई सेवा के जरिए बरेली से अब घंटों में बदल गयी। बाया रोड करीब 35 घंटे वाले बेंगलुरू का सफर इंडिगो की 180 सीटर एयरबस से 2.50 मिनट में पूरा हो सकेगा। बरेली-बेंगलुरू की फ्लाइट आज से शुरू हो रही है। पहली फ्लाइट बेंगलुरू से उड़कर बरेली आएगी। फ्लाइट शुरू होने के बाद बरेली भी अब देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी आईटी निर्यातक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले बेंगलुरू से सीधी जुड़ जाएगी।

बेंगलुरू को भारत की सिलिकॉन वैली (आईटी राजधानी) भी माना जाता है। इंडिगो की कामर्शियल टीम ने कई बार मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट को लेकर बरेली आकर सर्वे किया था। उत्तराखंड के यात्रियों को भी फ्लाइट का लाभ मिलेगा। 12 अगस्त से झुमका नगरी के हवाई सफर के जरिए मायानगरी (मुंबई) से सीधी जुड़ गयी। इससे जहां उद्यमी व कारोबारियों को लाभ मिलेगा वहीं दिली रिश्ते भी मजबूत होंगे। तमाम ऐसे नौकरीपेशा वर्ग के लोग हैं जो लंबा रास्ता होने की वजह से बरेली नहीं आ पाते हैं लेकिन अब उन्हें फ्लाइट से बरेली आने-जाने की सुविधा मिल गयी है।

बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को है

टाइमिंग यह है

  • बेंगलुरू से फ्लाइट नंबर 6521 सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी।
  • बरेली से फ्लाइट नंबर 6522 दोपहर 12:30 बजे उड़कर दोपहर बाद 3:20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।

एयरपोर्ट पर ऑफलाइन काउंटर शुरू
एयरपोर्ट पर इंडिगो का ऑफलाइन काउंटर शुरू हो गया है। यहां से भी यात्री टिकट बुक करा सकेंगे। ऑनलाइन टिकट बुकिंग तो 28 जुलाई से हो रही है। बताते हैं कि बेंगलुरू के लिए बरेली से 80 टिकट की बुकिंग हुई है।

बरेली: कारोबार को मिली उड़ान, 26 से बरेली-दिल्ली फ्लाइट का प्रतिदिन उठाएं लाभ

संबंधित समाचार