यूपी: सपा जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी के हवाई दौरे पर कसा तंज, लगाया ये बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता की गई। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में माननीय मुख्यमंत्री के हवाई दौरा को हवा हवाई बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनता को दी जाने वाली राहत सामग्री ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई है। …

औरैया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता की गई। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में माननीय मुख्यमंत्री के हवाई दौरा को हवा हवाई बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनता को दी जाने वाली राहत सामग्री ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई है। कई गांवों में महिला व पुरुषों को जिले के आला अधिकारियों एवं सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं, मंत्रियों एवं विधायकों से मदद के नाम पर तीखी नोकझोंक भी करनी पड़ी।

बाढ़ पीड़ितों नेअपनी व्यथा अधिकारियों के सामने रखी, जिस पर उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। कोतवाली एवं मंडी समिति के मध्य स्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया के कार्यालय पर को एक प्रेस वार्ता आहूत की गई। प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने अभी हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया है जो हवा हवाई साबित हुआ है।

इतना ही नहीं बाढ़ प्रभावित लोगों को जो राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है वह नाकाफी है। आगे कहा कि कई गावों की महिला व पुरुषों को जनपद के आला अधिकारियों एवं सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं मंत्रियों एवं विधायकों से मदद के नाम पर तीखी नोकझोंक भी करनी पड़ी है। जब पीड़ितों ने अपनी व्यथा अधिकारियों के सामने रखी तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। अधिकारियों के द्वारा ऐसा करना ठीक नहीं है।

आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद औरैया की समाजवादी पार्टी ने अपने निजी संसाधनों से लगातार एक सप्ताह तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ित जनता के दु:ख-दर्द को साझा किया एवं यथा संभव उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया। इसके अलावा जिला समाजवादी पार्टी ने बाढ़ से घिरे लोगों के आवागमन के लिए नावें भी प्रदान की हैं।

जिला समाजवादी पार्टी जिला प्रशासन से मांग करती है कि बाढ़ घिरे हुए मकानों, पशुओं के चारे की बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियां फैलने से रोकने की, अंधेरे में डूबे गांवों में रोशनी की व्यवस्था,सरकारी कर्ज, आमदनी व जीवन यापन के लिए पर्याप्त राशन की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पीने के लिए स्वच्छ पानी भी उपलब्ध कराया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रुप से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद प्रदीप यादव,सपा के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा, सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, अजय तिवारी, जीतू पाठक व राजन चौहान के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा