स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। परिसर में अतिरिक्त सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। पार्किंग स्थल पर वाहनों की चेकिंग करने के लिए भी जवानों की ड्यूटी …
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। परिसर में अतिरिक्त सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। पार्किंग स्थल पर वाहनों की चेकिंग करने के लिए भी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल, बीते कई दिनों से लगातार पत्रों के माध्यम से धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण स्थलों पर बम थमाके की धमकी मिल रही है।
इसी के चलते एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़ने आने वाले उनके परिजनों या मित्रों को अभी तक विजिटर पास की सुविधा मिल रही थी। विजिटर पास के जरिए यात्रियों के परिजनों या मित्रों को एयरपोर्ट परिसर के अंदर एक निर्धारित सीमा तक छोड़ने जाने की अनुमति थी, पर अब सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से विजिटर पास पर भी रोक लगा दिया गया है।
