रामपुर एमएसपी में भ्रष्टाचार का नंबर एक का अड्डा: टिकैत
रामपुर,अमृत विचार। भाकियू किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अगस्त को दिल्ली में धरना स्थल पर सफाईकर्मी ध्वजारोहण करेंगे। जबकि, वह उत्तराखंड के उस गांव में ध्वजारोहण करेंगे जहां कि 9 साल की बच्ची के साथ दिल्ली में दुष्कर्म हुआ। उन्होंने रामपुर में धान और गेहूं में हुए घपलों की …
रामपुर,अमृत विचार। भाकियू किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अगस्त को दिल्ली में धरना स्थल पर सफाईकर्मी ध्वजारोहण करेंगे। जबकि, वह उत्तराखंड के उस गांव में ध्वजारोहण करेंगे जहां कि 9 साल की बच्ची के साथ दिल्ली में दुष्कर्म हुआ।
उन्होंने रामपुर में धान और गेहूं में हुए घपलों की बाबत कहा कि एक बार फिर जांच करा लो। सरकार बचने का काम नहीं करे और अधिकारी भी नहीं बचेंगे। कृषि कानूनों के विरुद्ध दिल्ली में चल रहे धरने की बाबत कहा कि आगे की रणनीति 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत में बनेगी। इससे पहले किसानों ने जिला कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
उत्तराखंड जाते हुए शनिवार को कुछ देर के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हाइवे स्थित भाजपा कार्यालय पर रुके इस दौरान किसानों ने किसान नेता पर पुष्प वर्षा की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि रामपुर भ्रष्टाचार का एमएसपी का सबसे बड़ा अड्डा है।
किसानों के खसरा नंबर झूठे हैं धान कहां-कहां से आकर तुला वह भी झूठा है ऐसे कैसे सबकुछ झूठा हो जाएगा। गेहूं-धान कुछ सहीं नहीं बिका, सरकार को 40 कुंटल गेहूं बेचने में लाइन लगानी पड़ती है व्यापारी 10 हजार कुंटल गेहूं मिनटों में बेच देता है वह फंडे हमें भी बता दिए जाएं। कहा कि रामपुर भ्रष्टाचार नंबर एक का अड्डा है एमएसपी का, यहां पर ट्रेनिंग है।
11 हजार फर्जी किसानों के खाते खोल रखे हैं, व्यापारी सिम कार्ड खरीदते हैं और उस नंबर पर ओटीपी लेकर सिम कार्ड फेंक देते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 15 अगस्त को दिल्ली धरना स्थल पर वहां के सफाईकर्मी ध्वजारोहण करेंगे। जबकि, वह उत्तराखंड के उस छोटे से गांव में जाकर ध्वजारोहण करेंगे जिस गांव 9 साल की बच्ची के साथ दिल्ली में दुष्कर्म कर उसे जलाकर मार डाला गया।
कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने को लेकर अगली रणनीति 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत में तय होगी। इस अवसर ठाकुर अर्जुन सिंह, तेजेंद्र सिंह बिर्क, बाबा मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष हसीब अहमद, मेहंदी हसन, मुस्तकीम, सलीम अहमद, अनीस अहमद, संजीव चौधरी, सुंदर पाल, ओम सिंह यादव, ठाकुर अजीत सिंह, इरशाद पठान, संजीव बालियान, नदीम खां, अमीर अहमद, नल सिंह आदि मौजूद रहे।
