यूपी: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित किए जाने पर योगी ने जताया आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के बंटवारे के विस्थापितों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मजहबी आतताइयों की कुत्सित व घृणित मानसिकता के कारण भारतभूमि का दु:खद विभाजन हुआ। …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के बंटवारे के विस्थापितों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन से राष्ट्रीय एकता और अखंडता सुदृढ़ होगी, सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूती मिलेगी। यह दिवस भेदभाव, वैमनस्य तथा दुर्भावना को खत्म करने के लिए देशवासियों को प्रेरित करेगा। साथ ही योगी ने ट्वीट कर कहा, स्मृति दिवस मनाने का निर्णय अभिनंदनीय।

संबंधित समाचार