मिशन 2022: सरकार पर चोट, अपने हाथ में वोट, नीति पर काम कर रही है सपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ‘सरकार पर चोट, अपने हाथ में वोट’ नीति पर समाजवादी पार्टी काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा ट्वीटर पर सक्रिय हो गई है। इसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री की गतिविधियों बताने के साथ प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रही हैं। इसके तहत प्रदेश सरकार की …

लखनऊ। ‘सरकार पर चोट, अपने हाथ में वोट’ नीति पर समाजवादी पार्टी काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा ट्वीटर पर सक्रिय हो गई है। इसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री की गतिविधियों बताने के साथ प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रही हैं। इसके तहत प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना पर सपा के ट्वीटर हैंडल से अखबार की कटिंग के साथ ट्वीट किया गया है।

इसमें लिखा गया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति तले चरम पर महिलाओं पर अपराधियों का वार। सहारनपुर में ब्लेड से प्रहार कर महिला की हत्या विचलित करने वाली घटना। बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में दुकान जा रही युवती को अगवा कर दुष्कर्म और सरधना में दो युवतियों की हत्या कर शव नाले में फेंका का जिक्र है। इस तरह से सरकार की नीतियों पर समाजवादी पार्टी की ओर से प्रहार किया जा रहा है।

इसी तरह कन्नौज की तिर्वा तहसील में सरकारी अफसर ना होने के कारण आम जनता परेशान का ट्वीट है। इसमें बताया गया कि पिछले डेढ़ महीने से एसडीएम की कुर्सी खाली है, वही नायब तहसीलदार भी नहीं, तहसील में सात राजस्व निरीक्षकों के पद भी खाली है। साथ ही आरोप लगाया कि तिर्वा तहसील के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है और जल्द सरकारी अफसरों की तैनाती की मांग की गई है।

ऐसा ही संतकबीर नगर की घटना का जिक्र ट्वीट कटिंग के साथ किया गया है। इसमें जीवित मजदूरों को नहीं मिल रहा रोजगार, मृतकों को सरकार कर रही लाखों का भुगतान की बात कहीं गई है। लिखा कि, संत कबीर नगर में सामने आया मनरेगा में भाजपा सरकार का स्तब्ध कर देने वाला भ्रष्टाचार। साथ ही 57.46 लाख रुपये के घपले में जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

सपा प्रवक्ता राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार विफल है, इसकी सच्चाई दुनिया ने देख ली है। महामारी, मंहगाई, कानून व्यवस्था व बेरोजगारी हर क्षेत्र में सरकार की विफलता सामने आई है। किसान की आय दुगुनी की बात करते थे, किसानों के लिए अखिलेश सरकार में शुरू किए गए इंश्योरेंस को ही पांच लाख को दुगुना कर दिया गया होता। अखिलेश की सरकार में सिचांई व बिजली मुक्त किया और बिजली बनाई भी। भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ।

विकास पर चोट

सपा के ट्वीटर हैंडल से विकास के चोट की गई है। ट्वीट कर कहा गया कि विकास के पथ पर एक कदम भी आगे ना बढ़ सकी भाजपा। जो काम सपा सरकार में हुए सिर्फ उन्हीं योजनाओं का बार-बार फीता काट रहे भाजपा सरकार के सीएम, मंत्री, सांसद और विधायक। बकेवर में सपा नेता स्वर्गीय पंडित रामाधीन शर्मा जी नाम पर बने इस अस्पताल का भाजपा विधायक ने लोकार्पण किया। इसी को लेकर सपा का कहना है कि इसका निर्माण सपा की सरकार के दौरान हुआ था।

संबंधित समाचार