बरेली: अर्जी के बाद अकलीम की तलाश में प्रयागराज पहुंची पुलिस
बरेली, अमृत विचार। युवती का अपहरण कर धर्मपरिवर्तन के आरोपी अकलीम कुरैशी की तलाश में शाही पुलिस की एक टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। फरार आरोपियों की हाईकोर्ट में अर्जी के बाद पुलिस को शक है कि वह दोनों प्रयागराज में ही छुपे हुए हैं। वहीं लड़की पक्ष के पलायन का पोस्टर …
बरेली, अमृत विचार। युवती का अपहरण कर धर्मपरिवर्तन के आरोपी अकलीम कुरैशी की तलाश में शाही पुलिस की एक टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। फरार आरोपियों की हाईकोर्ट में अर्जी के बाद पुलिस को शक है कि वह दोनों प्रयागराज में ही छुपे हुए हैं। वहीं लड़की पक्ष के पलायन का पोस्टर लगाने के बाद से पुलिस ने वहां पर सक्रियता और बढ़ा दी है।
शाही कस्बे का रहने वाला अकलीम कुरैशी 3 अगस्त को वहीं की रहने वाली दूसरे समुदाय की छात्रा को उठा ले गया था। 5 अगस्त को छात्रा के परिजनों ने अकलीम कुरैशी व सभासद खलीबुल हसन खां के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। तब से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
आरोपी के परिवार के लोग घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। उनके रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए उठाया गया, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं है। लड़की की बरामदगी न होने पर उसके परिवार ने शुक्रवार को पलायन का पोस्टर चस्पा कर दिया।
पलायन के हल्ले के बाद रात में पुलिस की टीम फिर युवती के घर पहुंची और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि युवक और युवती प्रयागराज में है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस की टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है।
