बरेली: कांग्रेस नेता की अश्लील वीडियो चैट सोशल मीडिया पर वायरल
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के एक नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। वह लड़कियों से वीडियो कॉलिंग पर अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। शनिवार को पूरा दिन पार्टी के नेताओं में वायरल वीडियो की चर्चा होती रही। कांग्रेस के एक नेता जो भोजीपुरा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। टिकट …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के एक नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। वह लड़कियों से वीडियो कॉलिंग पर अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। शनिवार को पूरा दिन पार्टी के नेताओं में वायरल वीडियो की चर्चा होती रही। कांग्रेस के एक नेता जो भोजीपुरा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। टिकट के लिए वह दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के नेताओं के चक्कर काट रहे हैं।
मगर शनिवार को नेताजी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें नेता फेसबुक के मैसेंजर पर एक वीडियो कॉल कर रहे हैं। जिसमें अश्लील चैट के साथ उनकी एक दो अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो शनिवार की सुबह वायरल हुआ है।
इस मामले में जब कांग्रेस नेता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी आईडी हैक करके वीडियो बनाया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
