बरेली: हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम को मजबूती से चलाएं-अनीस राजा
बरेली, अमृत विचार। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आजम खान के जन्मदिवस पर केक काटा। अनीस राजा ने 2022 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए संकल्प पत्र बांटा और युवाओं को हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम को मजबूती से चलाने के लिए …
बरेली, अमृत विचार। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आजम खान के जन्मदिवस पर केक काटा। अनीस राजा ने 2022 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए संकल्प पत्र बांटा और युवाओं को हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम को मजबूती से चलाने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भाजपा पर तंज कसा। कहा कि यह जन विरोध सरकार अपने हर मोर्चें पर फेल रही। पिछले दिनों कानपुर के बर्रा में मुस्लिम युवक की पिटाई व जबरन धार्मिक नारे लगवाने के संबंध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को सौंपा।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, वसीम मेवाती, अमर काले, गौरव सक्सेना, सूरज यादव, संजीव सक्सेना, मो. कलीमउद्दीन, भारती चौहान, शालिनी सिंह, भुवनेश यादव, मुकेश यादव, मीना शाक्य, जैनब फातिमा, मनोहर यादव, असलम खान, एजाज अहमद, फहीम हैदर, आकाश यादव, यूनुस गद्दी, इरफान, अमित कनौजिया आदि मौजूद रहे।
