बरेली: कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे कर्मचारी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने तबादले के बाद दूसरे पटल पर ज्वाइन तो कर लिया है, लेकिन पूर्व के पटल में मिली सीटों पर ही बैठ रहे हैं। इस वजह से नए पटल पर लोग जब काम से पहुंचते हैं तो कर्मचारियों के …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने तबादले के बाद दूसरे पटल पर ज्वाइन तो कर लिया है, लेकिन पूर्व के पटल में मिली सीटों पर ही बैठ रहे हैं।
इस वजह से नए पटल पर लोग जब काम से पहुंचते हैं तो कर्मचारियों के न मिलने से दिक्कतें हो रही है। इनका दूसरे कर्मचारी भी दबी जुबान में विरोध कर रहे हैं, लेकिन खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। जबकि एक जगह तो कुर्सी को लेकर कुछ दिनों पहले झगड़ा भी हो गया था।
दरअसल कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने लंबे समय से एक पटल पर जमे कर्मचारियों का दूसरे पटल पर तबादला कर दिया था और तत्काल पदभार ग्रहण करने का आदेश भी दिया था। उसके बाद सभी ने पदभार भी ग्रहण कर लिया, लेकिन गोपनीय, परीक्षा समेत कई ऐसे पटल हैं, जहां करीब आधा दर्जन कर्मचारी पुरानी कुर्सी पर ही जमे हुए हैं।
