बरेली: जाट रेजिमेंट की भूमि पर चल रहा था अवैध निमार्ण, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में सेना की भूमि पर निर्माण कराने की सूचना पर सेना की क्यूआरटी मौके पर पहुंची और निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी निमार्ण कार्य चलता रहा। सेना के अफसर की शिकायत पर पुलिस ने अवैध निमार्ण कराने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में सेना की भूमि पर निर्माण कराने की सूचना पर सेना की क्यूआरटी मौके पर पहुंची और निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी निमार्ण कार्य चलता रहा। सेना के अफसर की शिकायत पर पुलिस ने अवैध निमार्ण कराने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक माह में तीन बार निर्माण करवाने की कोशिश की गई।
जाट रेजिमेंट के अफसर ने बारादरी थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि हरुनगला के पास स्तंभ संख्या 32 के समीप लंबी दूरी/ग्रेनेड रेंज है। कुछ दिनों से वहां पर रविंद्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र हरिकेश कब्जा करने की नियत से निर्माण गतिविधियां करवा कर रहा है। सेना की क्यूआरटी ने एक माह में तीन बार वहां पहुंचकर उन्हें गैरकानूनी निर्माण न करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद भी आरोपी काम रोकने को तैयार नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से वहां पर निर्माण कार्य रोका जाए और उसकी सूचना भी सेना को दी जाए। इसकी शिकायत एसएसपी से भी की गई है। सेना के अफसर की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
