फर्रुखाबाद: पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसने हत्या 10 डिसमिल भूमि के लिए आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। बीते 13 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी 45 वर्षीय मालती कटियार पत्नी जबर सिंह की …

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसने हत्या 10 डिसमिल भूमि के लिए आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। बीते 13 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी 45 वर्षीय मालती कटियार पत्नी जबर सिंह की सिर में ईंट और डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस नें घटना के आरोपी में उसके पति जबर सिंह की गिरफ्तारी कर ली।

पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पत्नी मालती के नाम पर 10 डिसमिल भूमि खरीदी थी जिससे बेंचकर जबर सिंह अपना कर्ज उतारना चाहता था। लिहाजा पत्नी मालती इस बात से राजी नहीं थी तो उसने पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। प्रभारी निरीक्षक हरिओम त्रिपाठी नें बताया कि आरोपी जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में उपयोग किए गए समान को भी बरामद कर लिया गया है। उसने हत्या करनें की बात भी कबूली है।

संबंधित समाचार