रामपुर: प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने आई युवती को परिजनों ने दबोचा, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने के लिए कचहरी आई युवती को पहले से घात लगाए बैठे परिजनों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद कचहरी में हंगामा शुरु हो गया। हंगामा होता देख सुरक्षा में तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को अपनी कस्टडी में लेकर सिविल लाइंस पुलिस को सौंपा दिया। …

रामपुर,अमृत विचार। प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने के लिए कचहरी आई युवती को पहले से घात लगाए बैठे परिजनों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद कचहरी में हंगामा शुरु हो गया। हंगामा होता देख सुरक्षा में तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को अपनी कस्टडी में लेकर सिविल लाइंस पुलिस को सौंपा दिया।

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का पड़ोस के गांव निवासी एक युवक से प्रेम चल रहा है। प्रेम प्रंसग के चलते युवती तीन दिन पहले अपने प्रेमी के साथ मौका पाकर फरार हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाशने के बाद इस मामले में पटवाई थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी थी।

सोमवार को युवती कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी पहुंची। युवती दोपहर में एसपी कार्यालय के सामने जा रही थी। पहले से घात लगाए बैठे परिजनों ने दबोच लिया। हंगामा होता देख सुरक्षा में तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। पटवाई थाना प्रभारी कोमल सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार