अमरोहा: ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
अमरोहा /मंडी धनौरा,अमृत विचार। मंगलवार की सुबह एक बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के …
अमरोहा /मंडी धनौरा,अमृत विचार। मंगलवार की सुबह एक बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पत्थर कुटी स्थित घटना चांदपुर मार्ग की है। यहां हीरा इंटरनेशनल स्कूल के निकट गजरौला की दिशा से आ रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आए लोडेड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहेे पिता शेरअली उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम चुचैला कलां की मौके पर ही मौत जो गई।
जबकि उनका बेटा सलीम उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि हादसा चांदपुर मार्ग पर हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल हुआ है। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है।
