पीलीभीत: जन आक्रोश यात्रा निकालने पर 62 नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव द्वारा जन आक्रोश यात्रा बिना अनुमति निकालने पर 62 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 125 अज्ञात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जन आक्रोश यात्रा की बीते सोमवार को बीसलपुर किसान …

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव द्वारा जन आक्रोश यात्रा बिना अनुमति निकालने पर 62 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 125 अज्ञात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जन आक्रोश यात्रा की बीते सोमवार को बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल गेट से शुरुआत की गई थी। जन आक्रोश यात्रा की अनुमति एसडीएम द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं दिये जाने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जबरन रैली निकाली, चक्का जाम कर आबवगमन में अवरोध किया तथा धरना देकर कोबिड-19 के नियमों का उल्लंघन किया। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली में 62 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 125 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुकदमें की भनक लगते ही कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई।

प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर चीनी मिल चौकी प्रभारी ऋ षिपाल सिंह ने महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, महामंत्री यूसुफ कादरी, प्रदीप सोनकर, गायत्री गंगवार, नन्हे चौधरी, आशा वर्मा, रेखा रानी, हरिपाल लोधी, बीडी प्रजापति, राजीव अग्रवाल टीटी, महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव सहित 62 समाजवादी व महान दल के नेताओं को नामजद करते हुए 125 अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत की है। रिपोर्ट दर्ज होते ही सपा व महान दल के नेताओं में खलबली मच गई है।

संबंधित समाचार