मथुरा: तीन दिन तक मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानिए कैसे होगा पूरा उत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बड़े उल्लास से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इसी लिए हर साल इस दिन को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।श्रीकृष्ण की नगरी ब्रज में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो-शोरों से …

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बड़े उल्लास से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इसी लिए हर साल इस दिन को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।श्रीकृष्ण की नगरी ब्रज में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस साल भी इस त्योहार को खास बनाने की तैयारियां हो रही हैं। त्योहार के 2 हफ्ते पहले से ही प्रशासन और नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। आपको बता दें कृष्ण जनम 30 अगस्त को पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सजावट में भी कोई कमी नहीं रखी जा रही है। जन्मस्थान के चारों ओर सभी बिजली पोलों पर लाइट से सजावट की जा रही है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सजावट के आदेश दिए हैं। सभी प्रकार के प्रबंध नगर निगम ने शुरु कर दिए हैं।

अपने आवास में मंगलवार को हुई बैठक में निगम ने ये कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि मथुरा, वृंदावन में जन्माष्टमी को धूम-धाम से मनाया जाए। मुख्यमंत्री जा ने ये भी कहा कि तैयारियों में कोई कमी न रहे। इस पावन पर्व पर मथुरा-वृंदावन में लाखों भक्त आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा। आपको बता दें इस बार श्रीकृष्णोत्सव-2021 तीन दिन 29, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होगा।

नगर आयुक्त ने भी कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में जगह-जगह मोबाइल टॉयलेट, जूता घर, पार्किंग आदि का इंतजाम भी करवाया जाएगा। मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए, ताकि बाहर से आने वाले किसी भी भक्त को किसा भी तरह की परेशानी न हो।

संबंधित समाचार