फर्रुखाबाद: चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग, केस दर्ज
फर्रुखाबाद। चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पुत्र व पूर्व प्रधान में मारपीट व फायरिंग हो गयी। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग लहुलुहान हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। घायलों का पुलिस नें मेडिकल कराया। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर चकई की प्रधान चंदाबेगम ने थाना पुलिस को …
फर्रुखाबाद। चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पुत्र व पूर्व प्रधान में मारपीट व फायरिंग हो गयी। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग लहुलुहान हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। घायलों का पुलिस नें मेडिकल कराया। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर चकई की प्रधान चंदाबेगम ने थाना पुलिस को बताया कि उनके द्वारा शासन की मंशा के अनिरूप गाँव में पंचायत घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
मंगलवार को उनका पुत्र जीशान मौके पर निर्माणकार करा रहा था। तभी गाँव के पूर्व प्रधान लईक पुत्र तौले, नदीम पुत्र रहीश खां, अफरीदी, चमन व मेराज पुत्र नवीस, इमरान पुत्र खलील, नसीम व जानिद पुत्र लल्लू, व सलमान आदि लोग आ गये। आरोप है कि पूर्व प्रधान नें तमंचा निकाल कर फायरिंग कर दी। जिसमे दोनों पक्षो में विवाद हुआ जमकर मारपीट हो गयी। जिसमे दोनों पक्षों लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की।
पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान लइक खान उर्फ तोले व उनके समर्थकों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व प्रधान की तरफ से चमन पुत्र नवीस निवासी दौलतपुर चकई ने वर्तमान प्रधान पति ताज मोहम्मद, पीर अली, रिजवान शाहिद भोले के खिलाफ 147, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों से घायल आधा दर्जन ग्रामीणों का पुलिस नें मेडिकल परीक्षण कराया।
