सीतापुर: खेत में मिला नाबालिग का शव, गांव में फैली दहशत
सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी गई और उसकी लाश गन्ने के खेत में फेंक दी गई। उसके मुंह में भूसा ठुंसा हुआ था। घटना में दुष्कर्म की भी आशंका है। हालांकि दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम होने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने शव को …
सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी गई और उसकी लाश गन्ने के खेत में फेंक दी गई। उसके मुंह में भूसा ठुंसा हुआ था। घटना में दुष्कर्म की भी आशंका है। हालांकि दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम होने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर पाकर एसपी आरपी सिंह मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के एक गांव की बारह वर्षीय बालिका बुधवार की शाम खेतों की ओर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को शंका हुई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बालिका की तलाश शुरू कर दी है। काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला मानते हुए जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच गुरुवार की भोर बालिका का शव गांव के बाहर गन्ने के एक खेत में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी से कसे हुए के निशान थे। मुंह में भूसा भरा हुआ था। लाश मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। एसपी आरपी सिंह भी मय फोर्स के घटना स्थल पहुंचे। पुलिस की कई टीमें जांच पड़ताल में लगाई गई हैं। माना जा रहा है कि बालिका की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना को हत्या मान रही है। मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि बालिका की हत्या की गई है। जांच में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
