मुरादाबाद: एक्शन में आए एसएसपी बबलू कुमार, सादे कपड़ों में किया थानों का निरीक्षण
मुरादाबाद,अमृत विचार। चार्ज संभालते ही नए एसएसपी बबलू कुमार दूसरे दिन ही एक्शन में आ गए। मास्क लगाकर सादे कपड़ों ने निजी गाड़ी से उन्होंने जनपद के कई थानों का निरीक्षण किया। मास्क लगाए नए कप्तान को तमाम पुलिस कर्मी पहचान ही नहीं सके। जब पता चला कि सादे कपड़ों में मास्क लगाए उनके सामने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। चार्ज संभालते ही नए एसएसपी बबलू कुमार दूसरे दिन ही एक्शन में आ गए। मास्क लगाकर सादे कपड़ों ने निजी गाड़ी से उन्होंने जनपद के कई थानों का निरीक्षण किया। मास्क लगाए नए कप्तान को तमाम पुलिस कर्मी पहचान ही नहीं सके। जब पता चला कि सादे कपड़ों में मास्क लगाए उनके सामने खड़ा व्यक्ति कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि एसएसपी बबलू कुमार हैं तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
बुधवार को नए एसएसपी बबलू कुमार पूरे एक्शन में दिखाई दिए। उन्होंने कई थानों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों के बैठने का स्थान भी देखा। एसएसपी द्वारा सादी वर्दी में निजी वाहन से निरीक्षण पर निकलने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
इस दौरान उन्होंने कटघर, मुगलपुरा, नागफनी व गलशहीद थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर में वह अचानक महिला थाने और सीओ सिविल लाइंस के दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने यहां भी व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश भी मातहतों को दिए।
