बरेली: यूपी 112 की पीआरवी का स्टेयरिंग थामने से पहले आठ पुलिसकर्मी टेस्ट में फेल
बरेली, अमृत विचार। आपातकाल में कम समय में पहुंचकर पीड़ितों की मदद के लिए यूपी 112 की पीआरवी संचालित हैं। पीआरवी पर चालकों के लिए पुलिसकर्मियों के आवेदन मांगे गए थे। जिले में 64 चालकों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया लेकिन यूपी 112 की पीआरवी का स्टेयरिंग थामने से पहले ही आठ पुलिसकर्मी टेस्ट …
बरेली, अमृत विचार। आपातकाल में कम समय में पहुंचकर पीड़ितों की मदद के लिए यूपी 112 की पीआरवी संचालित हैं। पीआरवी पर चालकों के लिए पुलिसकर्मियों के आवेदन मांगे गए थे। जिले में 64 चालकों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया लेकिन यूपी 112 की पीआरवी का स्टेयरिंग थामने से पहले ही आठ पुलिसकर्मी टेस्ट में फेल हो गए। जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है।
यूपी 112 पर पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी व होमगार्ड के जवान भी तैनात हैं। इन वाहनों पर अलग से तैनाती के लिए पर्याप्त संख्या में चालक नहीं थे। इसके लिए वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे गए। जिन पुलिसकर्मियों ने आवेदन किया, उनकी परीक्षा पिछले दिनों कराई गई।
उसके बाद शासन की तरफ से जिले में 64 चालकों को तैनाती के लिए भेजा गया। जिसमें से सभी की पुलिस लाइन ग्राउंड में ट्रेनिंग कराई गई। जिसमें संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें से आठ पुलिसकर्मी वाहन चलाने में फेल हो गए। बाकी 56 पुलिसकर्मियों को आगे की ट्रेनिंग दी जा रही है।
पुलिस लाइन में यूपी 112 के चालकों की ट्रेनिंग चल रही है। जिसमें 64 लोगों का चयन किया गया था। जिसमें से आठ पुलिसकर्मी टेस्ट में फेल हो गए हैं। -सुशील कुमार, एसपी क्राइम
