बरेली: ताजिए को लेकर पुलिस के साथ विवाद, घेरी बाकरगंज चौकी
बरेली, अमृत विचार। नौवें मोहर्रम की देर रात बाकरगंज के जो झब्बू की टाल इलाके में पुलिस और समुदाय विशेष के बीच विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात बाकरगंज चौकी इंचार्ज और दो चीता मोबाइल पुलिसकर्मी झुब्बी की टाल इलाके में पहुंचे और डंडे मार कर ताज़िये में तोड़फोड़ कर दी। …
बरेली, अमृत विचार। नौवें मोहर्रम की देर रात बाकरगंज के जो झब्बू की टाल इलाके में पुलिस और समुदाय विशेष के बीच विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात बाकरगंज चौकी इंचार्ज और दो चीता मोबाइल पुलिसकर्मी झुब्बी की टाल इलाके में पहुंचे और डंडे मार कर ताज़िये में तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद महिलाओं के साथ बदतमीजी भी करने लगे।
इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों ने मौलाना कासिम को सूचना दी जिसके बाद समुदाय के सभी लोग एकत्र होकर बाकरगंज चौकी पहुंचे। धार्मिक भावनाओं के आहत होने से वहां घेराव कर लिया। चौकी घेराव की सूचना पर किला, सुभाष नगर व कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह ने किसी तरह लोगों को समझा कर मामला शांत करवाया। जिसके बाद घटनास्थल से लेकर बाकरगंज चौकी तक देर रात भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि चीता मोबाइल का एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में भी था। उसी के द्वारा महिलाओं के घरों घुसकर वीडियो बनाने का भी आरोप लगा है।
