बाराबंकी: प्रियंका सिंह रावत के खिलाफ रची गई साजिश, प्रशांत मिश्रा ने दी पुलिस को तहरीर
बाराबंकी। गुरुवार की बीती रात को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाते हुए पूर्व सांसद व वर्तमान में प्रदेश महामंत्री रही प्रियंका सिंह रावत के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की झूठी अफवाह फैलायी थी। इस बात से नाराज भाजपाइयों ने अपनी नेत्री की छवि धूमिल किए जाने और वर्तमान और भविष्य संकट …
बाराबंकी। गुरुवार की बीती रात को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाते हुए पूर्व सांसद व वर्तमान में प्रदेश महामंत्री रही प्रियंका सिंह रावत के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की झूठी अफवाह फैलायी थी। इस बात से नाराज भाजपाइयों ने अपनी नेत्री की छवि धूमिल किए जाने और वर्तमान और भविष्य संकट में डालने की नीयत रखने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज़ करने की मांग की है।
नगर कोतवाली पहुंचे भाजपा नेताओं ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि बीती रात मनोज यादव, आर. के. सरोज, अशोक, रचना, राज, योगेंद्र, जुल्ला यादव, रीता वर्मा व अंकित यादव सहित अन्य लोगों ने फेसबुक की सोशल साइट पर अपनी-अपनी आईडी से पूर्व सांसद व वर्तमान प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत के बारे में भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल होने की अफवाह उड़ा दी। भाजपा नेताओं ने इस बात को गंभीरता से लेकर अपनी नेता प्रियंका सिंह रावत के वर्तमान और भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साज़िश के तहत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार शाम शिकायत करने पहुंचने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत मिश्रा, देवराज त्रिपाठी, सतीश वर्मा, आत्मा सिंह, प्रदीप सिंह, सुनील मिश्र, शिवम शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता, निर्मल जैन, वैभव पाण्डेय व अनिमेष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
