बरेली: किसान आंदोलन की वजह से जंक्शन पर टर्मिनेट की गईं दो ट्रेनें, यात्रियों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेन को टर्मिनेट कर दिया गया। बता दें कि बेगमपुरा और माता श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस को जंक्शन पर टर्मिनेट किया और वापस भेजा गया है। वहीं पंजाब जाने वाली कई ट्रेनें को रामपुर और मुरादाबाद में टर्मिनेट किया गया …

बरेली, अमृत विचार। पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेन को टर्मिनेट कर दिया गया। बता दें कि बेगमपुरा और माता श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस को जंक्शन पर टर्मिनेट किया और वापस भेजा गया है।

वहीं पंजाब जाने वाली कई ट्रेनें को रामपुर और मुरादाबाद में टर्मिनेट किया गया है। आनन फानन में लिए गए फैसले से यात्री परेशान हुए। बता दें की गाजीपुर से माता श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस (04655 डाउन) और वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोककर वापस कर दिया गया।

इनमें बेगमपुरा एक्सप्रेस का जंक्शन पर ठहराव नहीं है। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों का जंक्शन से आगे तक रिजर्वेशन का किराया वापस किया जाएगा।

ट्रेनें टर्मिनेट होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा शरू कर दिया। स्टेशन अधिकारियों की तरफ से जवाब नहीं मिलने पर यात्री जंक्शन पर धरना शुरू करने की चेतावनी देंने लगे। रायबरेली के रहने वाले देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की उनके साथ बच्चे हैं बिना किसी सूचना के अचानक ट्रेन को टर्मिनेट कर दिया गया जिससे परेशान होना पड़ा।

लखनऊ से कटरा जा रहे अमित त्रिपाठी ने बताया कि अचानक बरेली जंक्शन पर उतार दिया गया है,अधिकारियों को उन्हें उनके गन्तव्य तक पहुंचाया जाए या फिर ट्रेन जहां से आई है वहां वापस भेज दिया जाए।

बता दें कि ट्रेन संख्या 2237 को चनहेटी स्टेशन पर रोका गया था जिसे जंक्शन पर टर्मिनेट होना था लेकिन खबर लिखे जाने तक ट्रेन जंक्शन नही पहुंची थी। पहले से ही स्टेशन पर हंगामा होने के कारण दूसरी ट्रेन जंक्शन ओर टर्मिनेट कराने से अधिकारी बचते रहे।

संबंधित समाचार