किसने बदली सुशांत सिंह राजपूत के ऑफिशियल फेसबुक पेज की फोटो?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। ईडी और एनसीबी उनकी मौत की जांच में अभी भी लगी हुई है। सुशांत के फैंस आज भी उनको भूल नहीं पाए हैं। आज भी एक्टर के सोशल मीडिया …

मुंबई। 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। ईडी और एनसीबी उनकी मौत की जांच में अभी भी लगी हुई है। सुशांत के फैंस आज भी उनको भूल नहीं पाए हैं। आज भी एक्टर के सोशल मीडिया पर फैंस उनको फॉलो करते हैं और उनकी फोटो पर कमेंट भी करते हैं।

 

आपको बता दें, हाल ही में एक्टर के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर उनकी फोटो बदली गई है। किसी की मौत के बाद कैसे फोटो बदल सकती है। ये सवाल, सुशांत के सभी फैंस के दिल में उठ रहा है। फोटो पर किसी ने इमोश्नल होकर लिखा तो कई लोगों ने फोटो बदलने वाले पर गुस्सा जताया।  जानकारी से पता चला की आज भी सुशांत की पीआर टीम उनके सोशल मीडिया को हैंडल कर रही है। फैंस के दिलों में आज भी सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जगह बना रखी है। उनकी आत्मा की शांति के लिए आज भी फैंस प्रार्थना करते हैं।

संबंधित समाचार