बरेली: सभी विधानसभाओं में 363 नए मतदेय स्थल बनाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला प्रशासन भी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसमें कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत 1200 मतदाताओं …

बरेली, अमृत विचार। जिला प्रशासन भी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसमें कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का संभाजन, मतदेय स्थलों के संभाजन मतदेय स्थल भवन, उससे संबद्ध किए जाने वाले निर्वाचक नामावली की भाग के शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने के विषय पर चर्चा की गयी।

बताया कि मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के बाद मतदेय स्थलों की नयी सूची तैयार की जाएगी। तब राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जाएगी। मतदेय स्थलों की आलेख सूची पर राजनीतिक दलों के विधायकों, सांसदों की फिर बैठक आयोजित कर विचार विमर्श कर सूची को अंतिम रूप देने पर मुहर लगेगी।

बैठक में उपस्थित विधायकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गयी कि प्रस्तावित मतदेय स्थलों का अवलोकन कर यदि प्रतिनिधियों द्वारा कोई संशोधन प्रस्ताव या सुझाव देना चाहें तो 7 सितंबर तक लिखित रूप में दे सकते हैं। यह आश्वस्त किया गया कि प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव प्राप्त होते हैं तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से जांच के बाद संशोधन प्रस्ताव जोड़े व घटाए जाएंगे। सूची का प्रकाशन 23 अगस्त को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समस्त विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व में 3427 मतदेय स्थल थे। संभाजन के बाद वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 3790 हो गयी है। बैठक में विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, वीर पाल गंगवार, नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार, एसीएम प्रथम रोहित सिंह यादव, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार